भारत में गरीबी उन्मूलन एवं खाद्य सुरक्षा
डाॅ वीरेन्द्र सिंह मटसेनिया1 डाॅ बी एल सोनेकर2
1सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र विभाग, डाॅ हरीसिंह गौर वि वि सागर म प्र
2एसोसिएट प्रोफेसर अर्थशास्त्र अध्ययनशाला पं रविशंकर शुक्ल वि वि रायपुर छ ग
सारांशः- वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व के अधिकांश देशो के सामने मांग की तुलना में खाद्यानों की पूर्ति पर्याप्त नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप न केवल खाद्यान्न की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, अपितु जनमानस को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने की समस्या आ रही है। आज विश्व के अधिकांश देशों में लोक कल्याणकारी सरकारें हैं, जिसकी वजह से उन्हें जनता के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनानी पड़ती हैं। इन योजनाओं में खाद्यान्न से जुड़ी योजनाओं का बड़ा महत्व है, क्योंकि मनुष्य की तीन मूलभूत आवश्यकताओं में रोटी का महत्वपूर्ण स्थान है। रोटी से ही व्यक्ति जीवित रहता है, तब वह कपड़ा और मकान की सोचता है। भारत विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवें स्थान पर आता है, तथा जनसंख्या के आधार पर दूसरे स्थान पर है। यहां विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत एवं जनसंख्या का 17.7 प्रतिशत हिस्सा निवास करता है, इसकेे साथ ही यहां अनेक भाषाएं, रीति रिवाज, वेशभूषाएं, संस्कृतियों को मानने वाले लोग निवास करते हैं।1
सभी का खान-पान रहन-सहन, अलग-अलग है, और प्रत्येक व्यक्ति बेहतर जीवन जीने का प्रयास करता है, जबकि इसके लिए संसाधन बहुत सीमित हैं। इसकी बजह से व्यक्तियों को अपनी आवश्यकताओं में प्राथमिकता को तय करना होता है, तब एक समय में एक जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। इसका दूसरा प्रभाव यह होता है कि देश में मांग अधिक होने से उनकी पूर्ति मांग के अनुपात में कम हो पाती है तो वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतें बढने लगती हैं, इससे एक नई समस्या उत्पन्न होती है, जैसे मुद्रा स्फीति। प्रत्येक कल्याणकारी राज्य का यह उद्देश्य होता है, कि राज्य के निवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे, इसके लिए सरकार अपने स्तर पर अनेक कार्यक्रम चलाती है, जैसे सघन कृषि कार्यक्रम, भण्डारण की व्यवस्था, वितरण की व्यवस्था आदि को ठीक करना, जिससे देश का कोई भी नागरिक भूखा न रह सके प्रत्यके को पर्याप्त भोजन मिलता रहे।2
परिभाषिक शब्दावली- गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, कल्याणकारी कार्यक्रम, उत्पादकता, वितरण।
शोध पत्र के उद्देश्य -
देश में गरीबी की स्थिति का अध्ययन करना।
गरीबी उन्मूलन मं खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के महत्व को जानना।
गरीबी का आशयः-
सामान्य अर्थ में जब कोई व्यक्ति अपने जीवन को जीने के लिए कुछ निर्दिष्ट आवश्यकताओं की आपूर्ति से वंचित रहता है जैसे, व्यक्ति की तीन मूलभूत आवश्यकताएं हैं- रोटी, कपडा और मकान। जब वह इन तीनों जरूरतों से वंचित रहता है तो वह गरीब कहलाता है। भारत में गरीबी को मापने के लिए समय समय पर अनेक मत प्रचलित रहे हैं लेकिन सबसे व्यवहारिक एवं प्रसिद्ध मत न्यूनतम उपभोग के स्तर को माना गया है, जो प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन जीने के लिए मिलना ही चाहिए इसकी परिभाषा भारतीय योजना ने इस प्रकार की है कि ग्रामीण क्षेत्र में 2400 कैलोरी प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति एवं शहरी क्षेत्र में 2100 कैलोरी प्रतिव्यक्ति, प्रतिदिन निर्धारित की गई है। भारत में समय-समय पर गरीबी को ज्ञात करने के प्रयास होते रहे हैं, 1960 के दशक में दाण्डेकर एवं रथ, मिन्हास व आहलूवालिया और प्रणव वर्धन आदि ने अपने अनुमान प्रस्तुत किये हैं। ये सभी अनुमान ग्रामीण क्षेत्र को ही ध्यान में रखकर ही तैयार किये गये हैं।
ग्रामीण भारत में गरीबी की व्यापकता का अनुमान 1967-68 (ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत)
अनुमानकर्ता गरीबी का प्रतिशत
बी.एस. मिन्हास 37.1
पी.केे. वर्धन 54.0
एम.एस. आहलूवालिया 56.5
वी.एम. दाण्डेकर एवं रथ 40.0
स्रोतः- आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15।
1973-74 से 1998 की अवधि में गरीबी को उपभोक्ता व्यय को आधार माना गया। गरीबी को ज्ञात करने के लिए एन.एस.एस.ओ. के 61 वे चक्र के आंकड़े यूनीफार्म रिकाल पीरियड (न्त्च्) एवं मिश्रित रिकाल पीरियड (डत्च्) व्यवस्था पर आधारित है। यूआरपी के अंतर्गत 30 दिन के रिकाल अवधि में सभी उपभोग मदों के लिए उपभोक्ता व्यय को शामिल किया जाता है, और एमआरपी के अन्तर्गत पांच और खाद्य मदों वस्त्र, जूता, टिकाऊ वस्तुएं, शिक्षा एवं संस्थागत मेडीकल व्यय 365 दिन की अवधि के लिए तथा शेष मदों के लिए उपभोग व्यय 30 दिवसीय रिकाल अवधि से एकत्रित किये जाते हैं, इस आधार पर भारत में 21.8 प्रतिशत लोग गरीब हैं, ग्र्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में क्रमशः 21.8 प्रतिशत, 21.7 प्रतिशत है।3
योजना आयोग के इन आंकडों केे अनुसार 2009-10 में देश में निर्धनों की सर्वाधिक संख्या वाले राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, बिहार एवं महाराष्ट्र रहे हैं, जबकि निर्धनता अनुपात की दृष्टि से पहले तीन स्थान क्रमशः बिहार, छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर का है। केन्द्र शासित प्रदेशों में निर्धनता अनुमान न्यूनतम अण्डमान निकोबार में 0.4 प्रतिशत, पुदुचेरी में 1.2 प्रतिशत व लक्ष्यद्वीप में 6.8 प्रतिशत है। राज्यों में क्रमशः गोआ (8.7 प्रतिशत) जम्मू काश्मीर (9.4 प्रतिशत) व हिमाचल प्रदेश (9.5 प्रतिशत) पर हैं।
देश में अलग अलग सामाजिक समूहों केे अनुसार निर्धनता अनुपात योजना आयोग के आकडों में भी बताया गया है ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति में निर्धनता अनुपात सर्वोच्च 47.4 प्रतिशत है जबकि अनुसूचित जाति में यह 42.3 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग में यह 31.9 प्रतिशत है। वहीं शहरी क्षेत्रों में सर्वोच्च 34.1 प्रतिशत निर्धनता अनुपात अनुसूचित जाति का है। इसके बाद अनुसूचित जनजाति में 30.4 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग में 24.3 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं।4
भारत में निर्धनता अनुपात एवं निर्धनों की संख्या
वर्ष निर्धनता अनुपात प्रतिशत (में) निर्धनता की निरपेक्ष संख्या (करोड़ में)
अखिल भारत ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र अखिल भारत ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र
2004-05 37.2 42.0 25.5 4072.2 3258.1 814.1
2009-10 29.8 33.8 20.9 3546.8 2782 764.7
स्रोतः- आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15।
सर्वोच्च निर्धनता अनुपात वाले राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश एवं निर्धनों की सर्वाधिक संख्या वाले राज्य
क्रमांक राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश निर्धनता अनुपात (प्रतिशत में) राज्य निर्धनों की संख्या (लाख)
01 बिहार 53.5 उत्तर प्रदेश 737.9
02 छत्तीसगढ़ 48.7 बिहार 543.5
03 मणिपुर 47.1 महाराष्ट्र 270.8
04 झारखण्ड 39.1 मध्य प्रदेश 261.8
05 दादर एवं नगर हवेली 39.1 पं. बंगाल 240.3
स्रोतः- आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15।
न्यूनतम निर्धनता अनुपात वाले राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश
क्रमांक राज्य निर्धनता अनुपात
01 अण्डमान निकोबार द्वीप समूह 0.4
02 पदुचेरी 1.2
03 लक्ष्यद्वीप 6.8
04 गोवा 8.7
05 चण्डीगढ 9.2
07 जम्मू एवं काश्मीर 9.4
08 हिमाचल प्रदेश 9.5
स्रोतः- आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15।
भारत में खाद्यान्न फसलों का उत्पादकता की स्थिति
फसलें 1950-51 1980-81 1990-91 2010-11 2011-12
चांवल 668 1336 1740 2393 2415
गेंहू 655 1630 2281 3177 3136
ज्वार 353 660 814 962 844
बाजरा 288 458 658 1171 1124
मक्का 547 1159 1558 2578 2519
दालें 441 473 578 699 737
स्त्रोत- भारत सरकार, आर्थिक सर्वेक्षण, 1980-81 नई दिल्ली,
तालिका में देश की प्रमुख फसलों की उत्पादकता की स्थिति को दिखाया गया है, जिसमें हमें पता चलता है कि सभी खाद्यान्नों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 1950-51 से 2011-12 की अवधि में तीन गुना से भी ज्यादा की वृद्धि हो गई है। यदि हम सम्पूर्ण अवधि पर विचार करें तो सबसे अधिक वृद्धि गेंहू की उत्पादकता में हुई है। सबसे कम वृद्धि दालों में हुई, क्योंकि सम्पूर्ण अवधि में दालों की उत्पादकता में प्रति वर्ष औसतन एक प्रतिशत प्रति वर्ष से भी कम वृद्धि हई है, इसलिए हमें बडे़ पैमाने पर दालों का आयात करना पड़ा।4
भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणालीः-
खाद्य समस्या एवं बढ़ती हुई कीमतों की रोकथाम के लिए भारत में खाद्य नीति एवं खाद्य व्यवस्था में सरकार की सक्रिय भागीदार की तरह सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वितीय विश्व युद्ध के समय से एक स्पष्ट और महत्वपूर्ण आर्थिक राजकीय प्रणाली प्रशासनिक व्यवस्था के रूप में चालू है। सन् 1939 में सबसे पहले बंबई में उचित मूल्य पर अनाज बेंचने की व्यवस्था की शुरूआत हुई उसका उद्देश्य व्यपारियों में कालाबाजारी व कीमतों में वृद्धि की प्रवृत्ति को पनपने से रोकना था। सन् 1943 में बंगाल में भयंकर अकाल पड़ा जिसमें 15 लाख लोग भूख से तडप तडप कर मर गये, अतः 1943 के बंगाल के अकाल के कारण सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शुरूआत की।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली का तात्पर्य उस व्यवस्था से है जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों पर आवश्यक उपभोक्ता वस्तुएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इनकी बढती हुई कीमतों के प्रभाव से बचाया जा सके, एवं जनसंख्या को न्यूनतम आवश्यक उपभोग स्तर प्राप्त करने में सहायता की जा सके। दूसरे शब्दों में ‘‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली से तात्पर्य उपभोक्ताओं को उचित मूल्यों पर अनिवार्य वस्तुओं की पूर्ति हेतु सार्वजनिक व्यवस्था से है। अनिवार्य वस्तुओं की उचित मूल्यों पर निरंतर पूर्ति बनाये रखने का दायित्व सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है, इस प्रणाली का सर्वोच्च लक्ष्य गरीबों की मदद करना है।’’
वर्तमान समय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को राशन कार्ड पर चावल, गेंहू, आयातित खाद्य तेल, चीनी, मिट्टी का तेल, बाजार से कम मूल्य पर एक निश्चित मात्रा में वितरित किया जाता है। भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली चलाने के लिए सरकार व्यापारियों तथा उत्पादकों से वसूली कीमतों पर वस्तुएं खरीदती है, एवं उसका वितरण उचित मूल्यों की दुकानों से राशन कार्ड के माध्यम से किया जाता है।5
खाद्य सुरक्षा की अवधारणाः-
विश्व विकास रिपोर्ट ने खाद्य सुरक्षा की परिभाषा ‘‘सभी व्यक्तियों के लिए सभी समय पर एक सक्रिय, स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्याप्त भोजन की उपलब्धि’’ के रूप में की गई है, किन्तु खाद्य एवं कृषि संस्था ने खाद्य सुरक्षा की परिभाषा ‘‘सभी व्यक्तियों को सभी समय पर उनके लिए आवश्यक बुनियादी भोजन के लिए भौतिक एवं आर्थिक दोनों रूप में उपलब्धि के आवश्वासन के रूप में की गई है।’’6
इन परिभाषाओं से निम्नलिखित बातें उभरती हैं-
खाद्य सुरक्षा हेतु किसी देश के समग्र जनसंख्या के लिए खाद्यान्न की भौतिक उपलब्धि आवश्यक है।
सभी को पर्याप्त खाद्य उपलब्ध कराने के लिए यह जरूरी है कि लोगों के पास पर्याप्त क्रय शक्ति हो ताकि वे अपनी जरूरत के लिए खाद्य पदार्थ हासिल कर सके।
स्वस्थ्य जीवन के लिए उपलब्ध खाद्य पदार्थ गुणवत्ता और मात्रा दोनों रूप में पर्याप्त होने चाहिए ताकि वे पोषण संबंधी आवश्यकता की पूर्ति कर सके।
कोई राष्ट्र किसी समय विशेष पर खाद्यान्नों के संबंध में आत्म निर्भर हो सकता है, परन्तु देश में खाद्य सुरक्षा की अवधारणा इस बात पर बल देती है कि प्रत्येक समय विश्वसनीय और पोषण की दृष्टि से खाद्य आपूर्ति दीर्घकालीन आधार पर उपलब्ध होनी चाहिए।5
स्वतंत्रता के बाद से आज तक सभी के लिए खाद्य सुरक्षा एक राष्ट्रीय उद्देश्य बन चुका है। जहां पहले खाद्य सुरक्षा से तात्पर्य पेट भर रोटी उपलब्ध होने से था वही आज खाद्य सुरक्षा से आशय संतुलित आहार, साफ पीने का पानी, स्वस्थ्य वातावरण एवं प्रारंभिक रख-रखाव तक जा पंहुचा है। यहां यह उल्लेखनीय तथ्य है कि भारत की समस्या, खाद्यान्न की कम उत्पादकता नहीं है। वास्तव में आज हम खाद्यान्न उत्पादन में एक हद तक आत्मनिर्भर हो चुके हैं, समस्या तो उत्पादित खाद्यान्न की सुरक्षा से संबंधित है, जो मुख्यतः खाद्यान्न के भण्डारण एवं वितरण के अकुशल प्रबंधन के कारण है।
तीसरी योजना के बाद नई कृषि नीति अपनाई गई इसका खाद्यान्नों के उत्पादन पर विशेष रूप से गेंहूॅ के उत्पादन पर अनुकूल प्रभाव पडा, यद्यपि सातवीं योजना के दो वर्षों के 1986-87 एवं 1988-89 में अनुकूल मानसून स्थिति होने के कारण खाद्यान्नोें के उत्पादन में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। 2001-02 में खाद्यान्नों का 21 करोड़ 20 लाख टन रिकार्ड उत्पादन हुआ। 1 जनवरी 2003 को भारतीय खाद्य निगम के पास 482 लाख टन खाद्यानों के अधिशेष भण्डार विद्यमान थे।7
वर्तमान में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के माध्यम से अपनी भविष्य की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि खाद्यान्नों के उत्पादन में स्थिरता और बढतें आयात, कुपोषण की व्यापकता व बाजार के बढते हस्तक्षेप आदि को देखते हुए खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि आवश्यक है, खाद्यान्न की बढती मांग को पूरा करने के लिए ‘राष्ट्रीय विकास परिषद’ ने अपनी 53 वीं बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन को स्वीकृति दे दी। इसके अंतर्गत 2011 तक चांवल, गेंहू और दालों के उत्पादन में क्रमशः 100, 80 व 20 लाख टन वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना की कुल लागत 488248 करोड़ है, भारत सरकार ने 2007-08 के रबी क्षेत्र से इस योजना को लागू करने की स्वीकृति प्रदान की।8
कृषि और सहकारिता विभाग कृषि मंत्रालय ने राष्ट्रीय विकास परिषद के संकल्प के अनुपालन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन पर केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम शुरू की है ताकि देश में खाद्य सुरक्षा मिशन की शुरूआत की जा सके। इस स्कीम के तहत 11 वीं पंचवर्षीय योजना में खाद्यान्न उत्पादन को बढावा देने तथा राज्यों को कृषि क्षेत्र तथा दाल का उत्पादन करने का मात्रात्मक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
खाद्यान्न सुरक्षा में भारत की स्थिति
क्रमांक खाद्यान्न राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत सम्मलित राज्य
01 चांवल आंध्रप्रदेश असम बिहार छत्तीसगढ झारखण्ड कर्नाटक मध्यप्रदेश तमिलनाडू पश्चिम बंगाल।
कुल 10 राज्य, 133 जिले।
02 गेंहू पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार राजस्थान मध्यप्रदेश गुजरात महाराष्ट्र एवं प. बंगाल।
कुल 10 राज्य, 138 जिले
03 दालें आंध्रप्रदेश छत्तीसगढ गुजरात झारखण्ड कर्नाटक मध्यप्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान तमिलनाडू हरियाणा उत्तरप्रदेश उडीसा प. बंगाल।
कुल 14 राज्य 168 जिले।
स्रोतः- आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15।
भारत में प्रतिदिन बढ़ती हुई जनसंख्या की तुलना में खाद्यान्न उत्पादन की धीमी गति अर्थात् बढती हुई मांग की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन को राष्ट्रीय विकास परिषद् ने मई 2007 में मंजूरी प्रदान की थी। कृषि क्षेत्र की शिथिलता दूर करने तथा उत्पादकता में वृद्धि के लिए 25000 करोड़ रूपये के विशेष पैकेज की घोषणा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एनडीसी 29 मई 2007 को नई दिल्ली में हुई बैठक में की थी, राष्ट्रीय खाद्य-सुरक्षा के तहत प्रस्ताविक आबंटन एवं सरकार द्वारा जारी की गई सब्सिडी को निम्न तालिका में दर्शाया गया है।9
राष्ट्रीय खाद्य-सुरक्षा मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित आबंटन (करोड़ रूपये में)
वर्ष गंेहू चंावल दालें योग वार्षिक परिवर्तन (प्रतिशत में)
2007-08 234.6 70.8 96.9 402.3 -
2008-09 682.7 348.1 285.9 1316.8 327.13
2009-10 290.8 366.3 287.4 944.2 -28.30
2010-11 341.5 428.3 286.6 1056.3 11.87
2011-12 370.8 508.8 283.4 1163.0 10.10
योग 1920.30 11722.3 1229.3 4882.5 -
स्रोतः- आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15।
सार्वजनिक वितरणप्रणाली के उचित क्रियान्वयन हेतु सुझाव-
खाद्यान्न भण्डारण व्यवस्था में सुधार हेतु अत्याधिक भण्डारण क्षमता वाले गोदामों की स्थापना की जाये ताकि वर्षा के कारण खाद्यान्न सड़-गल न पाये एवं गोदामों की उचित मात्रा में देखरेख होनी चाहिए।
पात्र हितग्राहियों को ही राषन कार्ड उपलब्ध कराया जाना चाहिए, झूठे राषन कार्डों की भरमार को कम करने के लिए ग्राम सभा में ही राषनकार्ड का वितरण किया जाना चाहिए।
सरकार को नियमानुसार प्रति 2000 की जनसंख्या पर एक शासकीय उचित मूल्य की दुकान की स्थापना की जाये, एवं उसे पूरी मात्रा में वितरण हेतु आवष्यक कोटा प्रदान किया जाए।
उपभोक्ता को खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाये इस के लिए परिवार में निहित सदस्यों की संख्या को आधार बनाया जाए, अर्थात् जिस परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक है उसे अधिक खाद्यान्न तथा जिस परिवार में सदस्यों की संख्या कम है, उन्हें कम मात्रा में खाद्यान्न का वितरण किया जाना चाहिए।
एक उडनदस्ते की प्रत्येक जिला स्तर पर व्यवस्था की जाये, जिसमें एक अधिकारी हो तथा उसे भ्रष्ट अधिकारी/कर्मचारियों और दुकानदारों को दण्डित करने हेतु भी व्यापक अधिकारी प्रदान किये जायेेें, ताकि कम तौलने, मिलावट खोरी, निष्चित मूल्य से न देने, रिष्वत देने और लेने के प्रकरण का तुरन्त निपटारा किया जाये, वर्तमान प्रक्रिया इतनी लम्बी औपचारिक भरी है कि फैसला होते होते सबूत खत्म करके दोषी व्यक्ति छूट जाते हैंै।
दुकानदारों को शीघ्र परमिट देने की व्यवस्था की जाये, ताकि अनावष्यक परेषानी न हो।
दुकानदारों का कमीषन बिक्री के प्रतिषत के आधार पर करना चाहिए तथा यह सभी वस्तुओं में समान हो।
उचित मूल्य की दुकानों पर उपलब्ध वस्तुओं को छोटे-छोटे वजन के पैकेटों में जिस पर ‘‘भारतीय मानक संस्थान’’ की मुहर लगी हो, उपलब्ध कराना चाहिए, इसमें एक तो वस्तुओं की किस्म में अपने आप वृद्धि हो जायेगी, तथा दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण भी कम माप-तौल के संदर्भ में न हो सकेगा।
सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक दुकानें खोलने के लिए नवयुवकों को उत्प्रेरित करना चाहिए, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवकों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा, तथा साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता को वस्तुएं भी सुगमता से उपलब्ध कराई जा सकें।
खाद्य विभाग में नई भर्ती द्वारा विस्तार करके एक उचित जांच प्रक्रिया अपनाई जाये।
खाद्य निगम के गोदामों पर कड़ी निगरानी हो तथा कार्यकलापों में रिलीज आर्डर शीघ्र देने के निर्देष दिये जाएं।
उचित मूल्य की दुकानों को उनकी दुकान पर ही वस्तुओं की पूर्ति की जानी चाहिए, जिससे कि वे ‘‘झूठी रचना’’ लिखकर बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
सरकार को दुकानदारों का दोनों समय सुबह षाम का खुलना तथा वस्तुओं को गोदामों से एकत्रित करने का प्रबंध करना चाहिए।
निष्कर्षः-
खाद्य- सुरक्षा सुनिष्चित करने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का मुख्य उद्देष्य उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों पर आवष्यक उपभोग वस्तुएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इनकी बढ़ती हुई कीमतों के प्रभाव से बचाया सके तथा जनसंख्या को न्यूनतम आवष्यक उपभोग स्तर प्राप्त करने में सहायता दी जा सके, लेकिन वर्तमान समय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली खाद्य उपलब्ध कराने में असफल सिद्ध हो रही है, इसका प्रमुख कारण राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक कठिनाईयों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जो खाद्यान्न निम्न आय वाले पात्र उपभोक्ताओं को वितरित करने के लिए आता है, उसकी कालाबाजारी की जाती है, उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जाता है, जो व्यक्ति पात्र नहीं है, उसका नाम भी गरीबी रेखा की सूची में सम्मलित होता है। पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं होने के कारण लाखों व्यक्ति भूख और कुपोषण से दम तोड़ देते हैं। प्रति वर्ष लाखों टन खाद्यान्न सड़ जाता है, लेकिन गरीब व्यक्तियों को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जाता है, अतः खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तब तक उपलब्ध नहीं करा सकती जब तक प्रषासन, सामाजिक कार्यकर्ता और सामान्य जनता का तन, मन, धन से सहयोग नहीं मिलता। विष्वास के साथ यह विचार प्रस्तुत किया जा सकता है कि यदि निहित स्र्वार्थ पूर्ण लिप्त्ता का समापन और नैतिकता की भावना प्रत्येक व्यक्ति के मन मस्तिष्क में आ जाये तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली देष के लिए वरदान सिद्ध हो सकती है।
संदर्भः-
1 भारत संदर्भ ग्रंथ भारत सरकार 2014.-15।
2 दत्त रूद्ध एवं सुन्दरम् के.पी.एम. भारतीय अर्थव्यवस्था एस. चन्द्र एण्ड कम्पनी लि. 2015।
3 गुप्ता षिवभूषण कृषि अर्थषास्त्र एसबीपीडी पब्लिसिंग हाऊस आगरा (उ.प्र. 2010।
4 राय एल. एल. भारतीय अर्थषास्त्र ज्ञानदा प्रकाषन पटना बिहार 1995।
5 गुप्ता, डाॅ षिव भूषण कृषि अर्थषास्त्र एसबीपीडी पब्लिसिंग हाऊस आगरा (उ.प्र. 2010। ण्
6 सक्सेना प्रो. कृष्ण सहाय एवं गुप्ता प्रो. के. एल. भारतीय अर्थषास्त्र नवयुग साहित्य सदन लोहामंडी आगरा (उ.प्र 1995-96।
7 सिंह, डाॅ सुदामा भारतीय अर्थव्यवस्था समस्याएं एवं नीतियां राधा पब्लिकेषनस् नई दिल्ली 1994।
8 मिश्रा एवं पुरी भारतीय अर्थव्यवस्था, हिमालया पब्लिसिंग हाऊस नई दिल्ली 2014-15।
9 कुरूक्षेत्र मासिक पत्रिका ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली 2012।
10 योजना मासिक पत्रिका भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली अक्टूबर 2012, ।
1 Sen Amartya, Poverty and famines : An Essay on Entittlements and Deprivation Claredon Press, Oxford 1981
2 Economic survey of India 2015-16.
3 George P.S.Food security in South Asia Economics and Political weekly april 30 1994.
4 Bhalla G.S. Food security in south and South Asia countries man and development march 1 pp 62-63.
5 Sen Amartya Aaj kee duniya main Bhuk ,Yojana January 1999 pp5-9.
6 Bikram K Pathnayak Food security for Rural poor Kurukshetra oct.1998 pp.12-14.
7 http://www.epw.org.in/epw/uploads/articles/17022.pdf
8 Htt://planningcommission.nic.in/reports/genrep/bkpap2020/16-bg2020.pdf
9 http://india.gov.in/sectors/agriculture/index.php
10 Food security concerns in india as buffer stocks plummet,by sabyasachi mitra,wwwmacroscan.org/anl/dec03/pdf/food-security.pdf
Received on 11.03.2018 Modified on 19.03.2018
Accepted on 05.04.2018 © A&V Publication all right reserved
Int. J. Ad. Social Sciences. 2018; 6(2):125-130.